दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बलिया/बलिया

स्थानीय थाने की पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को रविवार की दोपहर  अखार ढाला से गिरफ्तार किया। वहीं अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को संं​बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। 

पुलिस की माने तो थाने के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अपहृता के साथ अखार ढाला के पास खड़ा है। जो कहीं भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस

ने अभियुक्त कुनाल सिंह पुत्र संगम सिंह निवासी विशेनीडेरा थाना दुबहड़ को गिरफ्तार किया। वहीं अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया । जिसके मेडिकल मुआयना के बाद परिजनों को सौप दिया। वहीं अभियुक्त को संं​बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।