पश्चिम बंगाल की पुलिस ने तीन आरोपियों को सिविल लाइन से किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने तीन आरोपियों को सिविल लाइन से किया गिरफ्तार

- बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड को दिया था अंजाम

केटी न्यूज/बलिया

चितबड़ागांव। पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बलिया सिविल लाइन से रविवार की शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट से रीमांड लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई। गिरफ्तार आरोेपियों का नाम चांद नट पुत्र नेसार नट निवासी मानपुर, शुभम सिंह निवासी आंबेडकर नगर व यशवंत सिंह निवासी कथरिया थाना नरहीं है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी ने घटना में शामिल चांद नट,

शुभम सिंह व यशवंत सिंह का नाम बताया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रविवार की शाम तीनों आरोपियों को सिविल लाइन से गिरफ्तार कर लिया। उधर इस संबंध में चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि  पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के उपरांत रीमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई है।