Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

अस्पताल में दलित महिला के शरीर पर मनबढ़ युवक ने किया पेशाब

अस्पताल में दलित महिला के शरीर पर मनबढ़ युवक ने किया पेशाब

- जिला महिला अस्पताल के पोस्ट नेटल वार्ड का है मामला 

-सीएमएस आरोपी को बचाने में जुटी, पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल 

केटी न्यूज/बलिया। 

एक तरफ उप्र की योगी सरकार महिला सुरक्षा पर बड़ीकृबड़ी बातें कर रही है, सीएम योगी स्वयं नारी शक्ति सम्मेलन में आकर भाषण देते नहीं थक रहे हैं। वहीं उन्ही के राज्य के बलिया जनपद के जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मनबढ़ युवक द्वारा दलित महिला के शरीर पर पेशाब किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आरोपी विकास सिंह को पकड़ने के साथ मुकदमा  दर्ज कर लिया है।  सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वे अपनी भाभी जो प्रसूता है, लेकर जिला महिला अस्पताल के पोस्ट नेटल वार्ड में भर्ती थी। 

अस्पताल में दलित महिला के शरीर पर मनबढ़ युवक ने किया पेशाब

रात लगभग 11 बजे गड़वार थाना क्षेत्र के साहपुर निवासी विकास सिंह शराब के नशे में धूत होकर पोस्ट नेटल वार्ड में घुस आया और पीड़ित महिला के शरीर पर पेशाब करने लगा। विरोध करने पर आरोपी विकास सिंह ने भद्दीकृभद्दी गालियां दी। वार्ड के बाहर गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन शराबी को रोकना मुनासिब नहीं समझा। मामले में दूसरे दिन पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विकास सिंह निवासी साहपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में चालान कर दिया है। उधर घटना को लेकर पूरे ​दिन जिला अस्पताल में अफराकृतफरी का माहौल देखा गया। 

सच्चाई का सामना करने से कतराती रही सीएमएस 

बलिया। जिला महिला अस्पताल में इतने बड़े कांड हो जाने के बावजूद सीएमएस सुमिता सिन्हा मामले में सुस्त दिखी और जिम्मेदारी पूर्वक बयान देने के बजाय मीडियो के सामने हाथ जोड़ती नजर आई और तो और यह कहने लगी कि जाने दीजिए माफ कर दीजिए। मैं बदनाम हो जाउंगी मेरा अस्पताल बदनाम हो जाएगा। 

क्या बोले कोतवाल 

बलिया। उधर इस संबंध में जब शहर कोतवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले में पीड़ित महिला की शिकायत कर तत्काल आरोपी को पकड़ लिया गया है, इसके बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में चालान कर दिया गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।