Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर स्नातक के छात्र की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर स्नातक के छात्र की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

केटी न्यूज/औरंगाबाद

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज मुख्य मार्ग पर वार तकिया की हैं। जहां गुरूवार की सुबह यह हादसा हो गई। युवक की पहचान वार गांव निवासी विजय प्रसाद गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे जिससे यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे जिला पार्षद शंकर यादव एवं स्थानीय प्रशासन ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। तत्पश्चात यातायात सामान्य हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार युवक आज सुबह टहलने के लिए निकला था जिसे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वह स्नातक का विद्यार्थी था। इस संबध में जिला पार्षद ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हों गई। वह सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। वहीं परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के अधार पर अज्ञात वाहन की खोजबीन की जाएंगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।