Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

युवक की गला रेत कर हत्या ट्रांसफार्मर के पास मिला शव, मचा हडकंप

युवक की गला रेत कर हत्या ट्रांसफार्मर के पास मिला शव, मचा हडकंप

केटी न्यूज/बलिया

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव के बाजार स्थित ट्रांसफार्मर के पास खेत में गुरुवार की सुबह 7 बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने बुधवार की रात किसी वक्त युवक की गला काटकर हत्या कर शव फेंक दिया था। जिसे गुरूवार की सुबह खेत जोतने गए ट्रैक्टर चालक ने देखा और शोर मचाया। इसके बाद सैकड़ो की तादाद में भीड़ इकट्ठा हो गई।

युवक की गला रेत कर हत्या ट्रांसफार्मर के पास मिला शव, मचा हडकंप

गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश्य और बांसडीह कोतवाल योगेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुँची। मृतक युवक की शिनाख्त बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव निवासी इरफान उम्र 21 वर्ष पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में परिजनों व ग्रामीणों ने की। युवक की हत्या किसने की! क्यों की! इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी कहते है कि पुलिस मामले की जांच करती है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।