Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

आर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

केटी न्यूज/बलिया

उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनाडीह मार्ग पर बंगाल निवासी आर्केस्ट्रा में काम करने वाला मोती (25) पुत्र अहद अली नामक युवक सोमवार की देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे गमछे का फंदा बनाकर अपनी जीवन इहलीला  समाप्त कर लिया। घटना की सूचना  मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया। सम्बन्घ में उभांव इंस्पेक्टर  राजीव कुमार मिश्र ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रोजी रोटी के  लिए आर्केस्ट्रा में नाचने गाने हेतु पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी पति- पत्नी रेलवे ढाला सोनाडीह मार्ग  पर एक मकान में किराए पर रहते है।

आर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी यास्मीन पुत्री मिकाइल मीर, मोहल्ला पहाड़पुर थाना महेश तल्ला, कोलकाता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार उसका पति गांजा तथा शराब पीने का आदी था। उसकी तबीयत खराब चल रही थी। दवा लाने के लिए पैसा भी दिया गया था। लेकिन वह पैसा पीने खाने में खर्च कर दिया था। उसे सोमवार की शाम घर में खोज बीन के बाद पता चला कि मकान के छत पर गमछा के सहारे फंदा बनाकर आत्म हत्या कर लिया है। तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दिया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।