Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पिटाई से घायल इलाजरत अधेड़ की मौत तनाव,गांव में भारी पुलिस बल तैनात

पिटाई से घायल इलाजरत अधेड़ की मौत तनाव,गांव में भारी पुलिस बल तैनात

-सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

- गिरफ्तार आरोपी बीएसएफ में है तैनात

केटी न्यूज/सिकंदरपुर

स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक माह पूर्व दबंगों की पिटाई से गम्भीर रूप से घायल अधेड़ की एक माह बाद मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घायल की मौत के बाद आशंकित तनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा दलित बस्ती में फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद तीन में से दो आरोपियों श्री भगवान व त्रिवेणी पुत्र जीतन राम को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है। गिरफ्तार श्री भगवान बीएसएफ में फॉलोवर के पद पर है।

जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद दलित बस्ती निवासी श्री भगवान एवं जयप्रकाश पुत्र हिरामन राम में काफी समय से एक जमीन को ले कर विवाद चल रहा है। पिछले माह 23 मई को श्री भगवान व जयप्रकाश के मध्य किसी बात को ले कर विवाद होने लगा। दोनों में बात बढ़ता देख बस्ती के निवासी शिवाधर(57)पुत्र श्रीराम, अजय राम पुत्र रामराज राम मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगे। उसी दौरान श्री भगवान उसका भाई त्रिवेणी पुत्र जीतन राम व उनके गोल के करीब आधा दर्जन अन्य दबंगों ने लाठी डंडे से मार पीट कर शिवाधर, अजय सहित अन्य को बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिस में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। साथ ही पुलिस ने घायलों का मेडिकल जांच और इलाज भी कराया था। जांच के दौरान शिवाधर की स्थिति गम्भीर देख डाक्टर की सलाह पर परिवार वाले उन्हें पहले सदर अस्पताल ततपश्चात ट्रामा सेन्टर वाराणसी में भर्ती कराये थे। जहां एक पखवारा से अधिक समय तक इलाज के बाद परिवार वाले शिवाधर को ले कर घर चले आये। जहां बुधवार की रात में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया की वृद्ध की मौत के बाद गांव में तनाव है। लिहाजा एहतियातन गांव में  पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।