खुले में मछली-मांस बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, लगेगा दंड
खुले में मांस, मछली बेचने पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध अब कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसकी मांग वर्षों से होती आ रही है, लेकिन डुमरांव नप की तरफ से कभी इस पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे खुले में बिक्री करने पर रोक नहीं लग पाया। इस पर नप ईओ ने प्रधान सहायक को दुर्गेश सिंह को आदेशित किया है कि खुले में बिक्री करने वालों चिन्हित करते हुए उन्हें हटाए। उन्होंने इसका भी आदेश दिया की इसकी बिक्री करने वाले पहले लाइसेंस बनवाएंगे, फिर सारे नियमों का पालन करंगे। मालूम हो कि वर्तमान समय में स्कूल, कॉलेज से लेकर फुटपाथ पर खुले में मांस-मछली की बिक्री की जा रही है। जहां इसकी बिक्री होती है गंदगी के साथ बिमारियों फैलती हैं।
केटी न्यूज, डुमरांव।
खुले में मांस, मछली बेचने पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध अब कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसकी मांग वर्षों से होती आ रही है, लेकिन डुमरांव नप की तरफ से कभी इस पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे खुले में बिक्री करने पर रोक नहीं लग पाया। इस पर नप ईओ ने प्रधान सहायक को दुर्गेश सिंह को आदेशित किया है कि खुले में बिक्री करने वालों चिन्हित करते हुए उन्हें हटाए। उन्होंने इसका भी आदेश दिया की इसकी बिक्री करने वाले पहले लाइसेंस बनवाएंगे, फिर सारे नियमों का पालन करंगे। मालूम हो कि वर्तमान समय में स्कूल, कॉलेज से लेकर फुटपाथ पर खुले में मांस-मछली की बिक्री की जा रही है। जहां इसकी बिक्री होती है गंदगी के साथ बिमारियों फैलती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिये सावधानी बरतनी जरूरी है, जिसकों लेकर नप ने अभियान छेड़ दिया है।नगर परिषद ने पहले इसका सर्वे कराया फिर सभी को नोटिस भेजा। बिक्री करने वाले लोगों में हड़कंप मचा और फिर सभी लाइसेंस बनावाने के लिये नप की दौड़ लगाने लगे हैं।

इनके आवेदन को लेने के लिये नप कर्मी मो. राजा को कार्य सौंपा गया है। बिक्री करने वाले बहुत लोगों ने बताया की लाइसेंस बनाने के लिये हमलोगों ने आवेदन दस-पंद्रह दिन पहले जमा किया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर नप के अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस निर्गत जिसको होगा, उसे नियम को पालन करते हुए बिक्री करनी होगी। जहां भी बिक्री किया जाएगा नियम के अनुसार, खुले में नहीं बंद कमरे में होगी। विदित हो कि शहर में मांस-मछली की बिक्री एक दर्जन स्थानों पर खुले में की जाती है। बिक्री किये जाने स्थलों में स्टेशन रोड के महराजा पेट्रोल पंप के पा, प्रखंड कार्यालय गेट के पास, राज हाई स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने, नगर भवन के पास, सफाखाना रोड में, शीला सिनेगा के पास, जंगलबाजार रोड मुख्य रूप से शाकिल हैं। नप द्वारा खुले में मांस, मछली के बिक्री पर रोक लगाए जाने से लोगों में खुशी है।

