वासुदेवा में मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन, तीन अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
स्थानीय प्रखंड में अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण से जुड़े मामले का खुलासा होने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बासुदेवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बासुदेवा में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

__आथर में पहली गिरफ्तारी के बाद बासुदेवा तक पहुंची पुलिस, अर्धनिर्मित हथियार और निर्माण सामग्री बरामद
केटी न्यूज। नावानगर
स्थानीय प्रखंड में अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण से जुड़े मामले का खुलासा होने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बासुदेवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बासुदेवा में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में हथियार निर्माण से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आथर गांव के पास अवैध हथियारों की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और तीन अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया। शुरुआती जांच में उसके हथियारों की तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

__निशानदेही पर हथियार निर्माता तक पहुंची पुलिस
पहली गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस बासुदेवा स्थित एक अन्य व्यक्ति तक पहुंची, जिस पर अवैध रूप से हथियार बनाने का आरोप है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान उसके घर से काफी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। इस बरामदगी के बाद पुलिस अब हथियार निर्माण और उनकी संभावित आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ है।

जिसमें देशी कट्टा-02, एकनाली बंदूक-01, अर्धनिर्मित देशी कट्टा-01, खोखा-01, कारतूस-06, 22 ग्राम गांजा, 26 पीस छोटा-बड़ा छेनी, 20 पीस छोटा बड़ा लोहा का बना सुमा, 02 पीस अर्धनिर्मित बाइरल, 02 पीस ट्रीमर, 02 पीस हेमर, 01 पीस देशी कट्टा का माथा, 01 पीस सेंटर पंच, 01 पीस लोहे का बना मारकट, 04 पीस पिलास, 08 पीस सरसी, 01 लोहे काटने वाला कैची, 03 पीस छोटा-बड़ा लोहे का पाइप, 02 पीस रैती, 01 पीस हथौड़ी, 01 पीस रेमर, 01 पीस लोहे का निहारी, 01 पीस लोहे का गुनिया, 01 पीस जमुरा, 01 पीस बॉच, 01 पीस पुराना ग्रेडर मशीन, 01 पीस हवा देने वाला भद्रठी, 13 पीस छोटा-बड़ा स्प्रींग 11बरामद हुआ। विस्तृत जानकारी डुमरांव कार्यालय में एसडीपीओ भास्कर रंजन के द्वारा प्रेसवार्ता में दी जाएगी।

