घरेलू विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, एक गिरफ्तार

नगर के वार्ड 21 स्थित शिवपुरी मोहल्ले में घरेलु विवाद में रिश्ते तार-तार हो गए। इस दौरान एक भाई ने अपने पुत्र व पत्नी के साथ मिल छोटे भाई के घर में घुस उस पर जानलेवा हमला कर दिया तथा उसे बचाने आई उसकी पत्नी व बेटे को भी नहीं छोड़ा।

घरेलू विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, एक गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के वार्ड 21 स्थित शिवपुरी मोहल्ले में घरेलु विवाद में रिश्ते तार-तार हो गए। इस दौरान एक भाई ने अपने पुत्र व पत्नी के साथ मिल छोटे भाई के घर में घुस उस पर जानलेवा हमला कर दिया तथा उसे बचाने आई उसकी पत्नी व बेटे को भी नहीं छोड़ा।इस संबंध में पीड़ित राजेश कुमार सिंह पिता स्व. काशीनाथ सिंह के बयान पर उसके बड़े भाई रंजन कुमार सिंह, उसकी पत्नी संजू देवी व पुत्र प्रियांशु कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

पुलिस को दिए आवेदन में राजेश ने जिक्र किया है कि वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था, इसी दौरान बड़ भाई अपने पुत्र व पत्नी के साथ मेरे घर में घुसकर मेरे उपर जानलेवा हमला कर दिए तथा बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी व पुत्र को भी उनलोगों ने पीटा है। किसी तरह मैं जान बचाकर डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच अपना इलाज करवाया। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।