देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार बाइक जब्त

मुरार पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक देशी पिस्टल व बाइक के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार बाइक जब्त

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक देशी पिस्टल व बाइक के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकरी के अनुसार मुरार थाने की पुलिस रविवार की रात रात्रि गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की गश्ती टीम जैसे ही मनपा पुल के पास पहुंची कि एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, तेजी से बाइक मुड़ा भागने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित हो गिर गई।

इसके बाद दोनाें खेत  के रास्ते अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम वापस बाइक के पास पहुंची तो वहां एक कंट्री मेड पिस्टल मिला। जिसके बाद पुलिस टीम ने बाइक को जब्त कर लिया तथा उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव से रविन्द्र कुमार यादव पिता बबन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि, बरामद पिस्टल को लेकर दोनों किस उदेश्य से निकले थे तथा उनका अपराधिक इतिहास है कि नहीं अभी तक इस मामले में पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।