बनकट शराबकांड में दूसरी गिरफ्तारी, टिंकू का छोटा भाई डबलू प्रसाद दबोचा गया
बनकट गांव में 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में डुमरांव पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस टीम ने कांड के दूसरे आरोपित डबलू प्रसाद, पिता शिव मुनी प्रसाद, को निमेज टोला से गिरफ्तार कर लिया। वह बनकट से शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए रमेश कुमार हलवाई उर्फ टिंकू का छोटा भाई है।

__ 293 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में निमेज टोला से गिरफ्तारी; पूछताछ में दोनों भाइयों के मिलकर तस्करी करने की बात आई सामने
केटी न्यूज/डुमरांव।
बनकट गांव में 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में डुमरांव पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस टीम ने कांड के दूसरे आरोपित डबलू प्रसाद, पिता शिव मुनी प्रसाद, को निमेज टोला से गिरफ्तार कर लिया। वह बनकट से शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए रमेश कुमार हलवाई उर्फ टिंकू का छोटा भाई है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद गिरफ्तार रमेश कुमार उर्फ टिंकू से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान उसने अपने छोटे भाई डबलू प्रसाद का नाम लिया और पुलिस को बताया कि दोनों भाई मिलकर शराब की तस्करी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने डबलू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि डबलू प्रसाद निमेज टोला में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों भाइयों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।गौरतलब है कि इससे पहले बनकट गांव स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 34 कार्टून में रखी 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। मौके से रमेश कुमार हलवाई उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

