Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

पुत्रवधु ने ही की है वृद्धा की हत्या, पुत्र ने दर्ज कराया एफआईआर, पत्नी गिरफफ्तार

पुत्रवधु ने ही की है वृद्धा की हत्या, पुत्र ने दर्ज कराया एफआईआर, पत्नी गिरफफ्तार

- गुरूवार की रात कोरानसराय थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव में 78 वर्षीय शांति की संदेहास्पद स्थिति में हुई थी मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव में गुरूवार की रात 78 वर्षीय शांति देवी की हत्या उसके पुत्र मनीष कुमार की पत्नी रीमा देवी ने ही की है। शनिवार को बैंगलोर से आने के बाद पुत्र मनीष ने अपनी पत्नी के खिलाफ मां की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया। जिसके बाद हिरासत में ली गई उसकी पत्नी रीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है

पुत्रवधु ने ही की है वृद्धा की हत्या, पुत्र ने दर्ज कराया एफआईआर, पत्नी गिरफफ्तार

कि उसकी पत्नी का हमेशा मां तथा मेरे साथ विवाद होते रहता था। इसी विवाद में वह अपनी पत्नी को एक बार छोड़ भी दिया था। लेकिन, बाद में पंचायत प्रतिनिधियों के पहल पर उसे फिर से वापस लाया। गुरूवार की रात उसने मेरी मां की गला दबा हत्या कर दी है।

पुत्रवधु ने ही की है वृद्धा की हत्या, पुत्र ने दर्ज कराया एफआईआर, पत्नी गिरफफ्तार

गौरतलब है कि शांति की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में गुरूवार की रात हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व के मारपीट की घटनाओं तथा ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी बहु को हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना था कि घर में सास बहू के अलावे सिर्फ दो छोटे-छोटे बच्चें थे। रात में उसकी मौत होने के

पुत्रवधु ने ही की है वृद्धा की हत्या, पुत्र ने दर्ज कराया एफआईआर, पत्नी गिरफफ्तार

बाद दोपहर तक उसने किसी को इस घटना की जानकारी तक नहीं दी थी। जिससे उसके खिलाफ शक गहरा गया। कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित रीमा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।