नदी रास्ते शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 130 लीटर देशी शराब बरामद

पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने में जुटी राजपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। तस्कर उत्तर प्रदेश से नदी के रास्ते शराब की खेप बिहार में पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

नदी रास्ते शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 130 लीटर देशी शराब बरामद

केटी न्यूज/राजपुर

पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने में जुटी राजपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। तस्कर उत्तर प्रदेश से नदी के रास्ते शराब की खेप बिहार में पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नदी पार कर शराब की बड़ी खेप लेकर रोहिनीभान इलाके में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट मोड में आ गई और रोहिनीभान राइस मिल के पीछे घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस की दबिश देखते ही तस्करों में भगदड़ मच गई। शराब से भरे बोरे सिर पर लेकर आ रहे तस्करों ने गिरफ्तारी के डर से बोरे झाड़ियों में फेंक दिए और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी ली, जहां झाड़ियों में छिपाकर रखे गए कई बोरे बरामद किए गए।बरामद बोरों की जांच के दौरान विभिन्न पेटियों में पैक कुल 130 लीटर ‘ब्लू लाइम’ देशी शराब मिली। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की पहचान में जुट गई है।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।