Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

शराब के नशे में धुत युवक ने किया 12 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी, लाकेट भी छिना

शराब के नशे में धुत युवक ने किया 12 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी, लाकेट भी छिना

- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

डुमरांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शराबी युवक द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर उसके गले से सोने का लाकेट छिनने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम उक्त किशोरी अपने घर से पानी लाने सार्वजनिक नल पर गई थी। उधर से लौटने के दौरान वह जैसे ही गली में आई कि शराब के नशे में धूत आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट कर उसके गले से सोने का एक लाकेट भी छिन लिया।

इस दौरान पीड़िता के शोरगुल पर जब मोहल्लेवासी उधर दौड़े तो आरोपी वहा से भाग गया। इसके बाद रोते विलखते पीड़िता अपने घर आई तथा परिजनों को सारी बातें बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही आरोपी विक्की राय पिता स्व राजकुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। जबकि दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।