वाहन जांच अभियान में दो युवक नशे की हालत में गिरफ्तार
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुराना भोजपुर चौक के समीप की गई, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी।

केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुराना भोजपुर चौक के समीप की गई, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी।पुलिस के अनुसार जांच के दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पूछताछ और जांच के क्रम में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी सोनू कुमार राय तथा अंतु कुमार यादव के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया पूरी कर उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

