बड़की नैनिजोर में अज्ञात अपराधियों ने सो रहे दो लोगों को मारी गोली, दादा-पोती की हालत नाजूक
शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा दादा-पोती को गोली मार दी गयी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नैनिजोर थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 09 में रात लगभग 12 बजे के करीब हुई है।

केटी न्यूज/डुमरांव
शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा दादा-पोती को गोली मार दी गयी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नैनिजोर थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 09 में रात लगभग 12 बजे के करीब हुई है। घायल की पहचाना चतुर यादव 65 पिता स्व. काशी यादव व चांदनी कुमार 02 पिता भिखारी यादव के रूप में हुई है। दादा के अनुसार जब वो सो रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात ने गोली मारी दी। गोली चतुर के पीठ की तरफ से लगी है। पेट साइड़ से निकल गयी है। जबकि चांदनी को गोली कंधा के पीछे लगी है पेट से निकल गयी है।
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की मानें का गोली लगने के बाद दोनों को गंभीर हालत में रघुनाथपुर पीएचसी लाया गया है। जहां से डाक्टरों से सदर अस्पातल लाया गया। उसके बाद वहां से भी डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे है। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित चतुर यादव बता रहे है कि वह अपने पोती के साथ घर के बाहर द्वार पर सोए थे। उसी वक्त अज्ञात लोगों के द्वारा गोलीमार दी गयी। अंधेरे का फायदा लेकर अपराधी भाग निकले।