होली के दिन मारपीट व फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमरपुरी हाता में होली के दिन हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन अमरपुरी हाता में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

होली के दिन मारपीट व फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज। नावानगर

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमरपुरी हाता में होली के दिन हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन अमरपुरी हाता में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के समर्थकों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर फरार चल रहे आरोपी रामायण पासी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सोनवर्षा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि होली के दिन हुई मारपीट एवं फायरिंग के मामले में फरार आरोपी रामायण पासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।