सोवा गांव में शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, महिला तस्कर दबोची गई
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 41 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 41 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोवा गांव में चोरी-छिपे अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर शाम गांव की घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने महिला तस्कर गीता देवी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 41 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सोमवार को आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

