Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

241 लीटर शराब के साथ बलेनो कार जब्त, तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

241 लीटर शराब के साथ बलेनो कार जब्त, तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

- शुक्रवार की मध्य रात्रि औद्योगिक थाना की पुलिस को पड़री के पास से मिली सफलता

केटी न्यूज/बक्सर

औद्योगिक थाने की पुलिस ने शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच 922 पर पड़री गांव के पास से शराब लदी एक बलेनो कार को जब्त किया है। कार से विभिन्न ब्रांड के 241 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। जबकि तस्कर पुलिस को देखते ही कुछ दूर पहले कार रोक फरार हो गया।

241 लीटर शराब के साथ बलेनो कार जब्त, तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त कार कही दुर्घटनाग्रस्त भी हुई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस एनएच 922 पर गश्त कर रही थी। तभी आरा की तरफ से एक बलेनो कार आती दिखाई दी।

241 लीटर शराब के साथ बलेनो कार जब्त, तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस टीम उसे रोकने के लिए बीच सड़क पर आ गई, लेकिन पुलिस को देखते ही कार चालक कुछ दूर पहले कार रोक फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के 241 लीटर शराब मिला है। उन्होंने कहा कि कार के नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान तथा उसके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।