Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

पिपराढ़ में युवक को गोली मार किया घायल, हायर सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

बगेन गोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के दरवाजे पर ही एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक देव प्रकाश गोंड को ग्रामीणों ने तत्क्षणा रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर भेजने का निर्णय लिया।

पिपराढ़ में युवक को गोली मार किया घायल, हायर सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

सूत्रों के अनुसार, देव प्रकाश किसी काम से गांव के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक अन्य युवक ने अचानक उन पर फायर कर दिया। गोली सीधा गर्दन में लगी, जिससे वे सड़​क पर ही गिर पड़े। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ राय ने बताया कि गोली गर्दन में फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए हायर सेंटर की आवश्यकता है।

पिपराढ़ में युवक को गोली मार किया घायल, हायर सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बगेन गोला थाना पुलिस मौके पर प

पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हमलावर की पहचान कर जांच को आगे बढ़ा रही है। इधर सदर अस्पताल पहुंचकर टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया और बताया कि घायल की हालत गंभीर है तथा उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद या पुराने तनाव की दिशा में भी खंगाल रही है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।