बक्सर: नदी में पानी भरने गई किशोरी का अपरहण कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

बक्सर: नदी में पानी भरने गई किशोरी का अपरहण कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

- 25 को हुआ था कर्मनाशा नदी के किनारे से अपहरण 26 अक्टूबर को बेसुध अवस्था में खेत में मिली किशोरी

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का अपहरण कर तीन युवकों गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार 25 अक्टूबर को किशोरी प्रतिदिन की तरह कर्मनाशा नदी के सटे खेत मेें गई थी काम करने के लिए। जिसके बाद अपने अभिभावक को बोलकर नदी से पानी लेने चली गई। जब वो काफी देर तक नही लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। डूबने की आशंका में पुलिस व गांव के लोगों ने आसपास खोजा पर नही मिली। तभी 26 अक्टूबर की अहले सुबह बेसुध अवस्था में लड़की खेत में पाई गई। जिसके बाद पुलिस व परिजन चौसा पीएसचसी ले गए जहां ईलाज कराया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लेकर जहां लड़की होश में आने के बाद गांव के तीन युवकों के द्वारा दुर्ष्कम की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच कराया। उसके बाद कोर्ट में धारा 64 के तहत न्यायाधीश के समक्ष पीड़ित लड़की का वयान दर्ज कराया। जिसके बाद गांव के ही तीन युवकों जिसमें रंजीत राजभर उर्फ बंटी, धनजी राजभर और बिट्टू चौधरी ने उसे जबरिया अगवा कर लिया था और उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।