Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

मसर्हिया गोलीकांड: दो और नामजद गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हिया गांव में वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। घटना के बाद दर्ज दोनों पक्षों की प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी के बीच पुलिस ने दो और नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मसर्हिया गोलीकांड: दो और नामजद गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मसर्हिया गोलीकांड: दो और नामजद गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

केटी न्यूज/चौगाईं।

मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हिया गांव में वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। घटना के बाद दर्ज दोनों पक्षों की प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी के बीच पुलिस ने दो और नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रूपेश यादव और विनोद यादव के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने दोनों की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है।इस कार्रवाई के साथ ही गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटनास्थल से नौ खोखा और दो बाइक बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

मसर्हिया गोलीकांड: दो और नामजद गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

__तनाव बरकरार, पुलिस की कार्यशैली पर चर्चा

गोलीकांड के दूसरे दिन भी मसर्हिया गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर बढ़े विवाद ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की मौजूदगी और लगातार गश्त के बावजूद गांव में तनाव साफ महसूस किया जा रहा है। ग्रामीण किसी भी संभावित टकराव को लेकर सतर्क हैं।इधर, लगातार फायरिंग की घटनाओं और विवाद के बढ़ते दायरे के बीच स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खासकर विवाद बढ़ने से पहले और बाद की पुलिस कार्रवाई को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अब दोनों प्राथमिकी में नामजद तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ-साथ विवाद की जड़ और फायरिंग के पीछे सक्रिय लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

मसर्हिया गोलीकांड: दो और नामजद गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।