खेत किनारे छिपाई गई अवैध शराब बरामद
कोरान सराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मठिला गांव से कनझरूआं जाने वाले मार्ग पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खेत के पास पुआल के नीचे छुपाकर रखी गई करीब 40 लीटर देशी शराब बरामद की गई।
केटी न्यूज/डुमरांव:
कोरान सराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मठिला गांव से कनझरूआं जाने वाले मार्ग पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खेत के पास पुआल के नीचे छुपाकर रखी गई करीब 40 लीटर देशी शराब बरामद की गई।पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि, बरामदगी के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि शराब को बेहद सुनियोजित तरीके से पुआल के नीचे छिपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस और स्थानीय लोगों की नजर से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि क्षेत्र में शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिसे खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तस्करों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, सूचना तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में लगातार छापेमारी और निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे इस अवैध धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

