ब्रह्मपुर के सगे भाईयों की दिल्ली में गला रेत निर्मम हत्या, शोक में डूबे परिजन

ब्रह्मपुर के सगे भाईयों की दिल्ली में गला रेत निर्मम हत्या, शोक में डूबे परिजन

- रिश्तेदारों पर ही हत्या का लग रहा है आरोप, दिल्ली पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार

- ब्रह्मपुर थाना के महुआर पंचायत अंतर्गत चंद्रपुरा गांव के रहने वाले थे सगे भाई

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर के महुआर पंचायत अंतर्गत चंद्रपुरा गांव के दो सगे भाईयों की दिल्ली में गला रेत निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। घटना गुरूवार रात की है। सूत्रों की मानें तो इस घटना को उसके रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया है। वही दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। परिजनों के नहीं रहने से विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक चंद्रपुरा के बबन यादव के पुत्र राजेश यादव 36 वर्ष तथा रंजन यादव 32 वर्ष है।

इनमें राजेश दिल्ली मे यश बैंक का मैनेजर था जबकि उसका छोटा भाई भी वही पर कोई जॉब करता था। गुरूवार की रात किसी ने दोनों भाईयों का गला रेत उन्हें मौत की निंद सुला दिया है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि परिजनों से बात नहीं होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार राजेश की दो शादियां हुई थी। आरोप दूसरी पत्नी के भाई पर ही लग रहा है। बहरहाल अभी स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कुछ बताने से इंकार कर रही है। वही ग्रामीण सूत्रों की मानें तो बबन यादव के दो पुत्र थे, जिनकी दिल्ली में गला रेत हत्या कर दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में जहां कोहराम मच गया वही

गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारों का कहना है कि परिजन दिल्ली गए है वहां से शव लेकर लौटेंगे उसके बाद ही विशेष जानकारी मिल सकती है। वैसे इस घटना की क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा होते रही। केशव टाइम्स टीम द्वारा लगातार मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया। लेकिन संवाद संप्रेषण तक उनसे संपर्क नहीं हो सका था।