Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारी युवक को मारी टक्कर मौत

गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने भाई के छेका से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही तुम तोड़ दिया। वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारी युवक को मारी टक्कर मौत

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारी युवक को मारी टक्कर मौत

-इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

-चरपोखरी थाना क्षेत्र के दयाल छपरा गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

केटी न्यूज/आरा

जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझियांव-चांदी नहर मार्ग पर दयाल छपरा गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने भाई के छेका से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही तुम तोड़ दिया। वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के दयाल छपरा गांव निवासी सरोज राम का 28 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार है। वह गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारी युवक को मारी टक्कर मौत

इधर मृतक के छोटे आकाश कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई का छेका होने था। जिसको लेकर अप्रैल महीने में सूरत से वापस गांव आया था। सोमवार की शाम वह अपने छोटे भाई का छेका लेकर रोहतास जिला के कैथी गांव गया था। मंगलवार की सुबह जब वह बाइक से वापस बाइक से गांव लौट रहा था। उसी दौरान दयाल छपरा गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारी युवक को मारी टक्कर मौत

सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां चंद्रावती देवी, पत्नी सुनीता देवी व दो पुत्र आर्यन,अमन एवं एक पुत्री रिधी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां चंद्रावती देवी, पत्नी सुनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।