Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच
Keshav Times

नाथ बाबा मठ के सरोवर में किशोर का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

बलिया। रसड़ा नगर के नाथ बाबा मठ के सरोवर में एक किशोर का तैरता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर का नाम समीर साहनी (13) है, और वह नगर के उत्तर पट्टी का रहने वाला था।

नाथ बाबा मठ के सरोवर में किशोर का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। रसड़ा नगर के नाथ बाबा मठ के सरोवर में एक किशोर का तैरता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर का नाम समीर साहनी (13) है, और वह नगर के उत्तर पट्टी का रहने वाला था। समीर साहनी दोपहर में घर से निकला था, लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिजन उसकी तलाश करने लगे। बुधवार रात करीब 8 बजे सरोवर में उसका शव तैरता हुआ मिला। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद शव को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समीर की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में दुख और कोहराम मच गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।