Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

अपराधियों ने अधेड़ की बुरी तरह की पिटाई मौत

अपराधियों ने  अधेड़ की बुरी तरह की पिटाई मौत

अपराधियों में अधेड़ की बुरी तरह की पिटाई मौत

- परिजनों के स्पष्ट रूप से कुछ न बताने के कारण छानबीन में उलझी पुलिस

केटी न्यूज/बलिया

जिले के उभांव थाना के सिसैंडकला गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या कर डाली। मृतक की पहचान गांव के राजकुमार सिंह  (43) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीणों ने राजकुमार को पोखरे के पास संदिग्ध हालत बुरी तरह जख्मी पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और छनबीन शुरू कर दिया। दूसरी ओर, राजकुमार सिंह के बुरी तरह जख्मी होने की सूचना परिजनों को दी गयी। मामले की जानकारी होते ही परिजन आननफानन में घटना स्थल पर पहुंचे, जहां राज कुमार का बेहोशी की हालत में खून से लथपथ देख सभी चीत्कार मारकर रोने लगे। इस बीच पुलिस ने परिजनों के साथ उसे इलाज के लिए सीयर सीएचएस भेजा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल और घर में राजकुमार की मौत की खबर सुन परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। 

राजकुमार की मौत की खबर सुनकर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही, परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ में जुट गई। हालांकि, परिजन कुछ भी सीधे सीधे नहीं बता रहे हैं। जिसके कारण पुलिस मामले की छानबीन को लेकर उलझी हुई है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि उक्त घटना में हर बिंदु की जांच की जाएगी। ताकि, हत्या के कारणों के साथ हत्यारों का भी पता चल सके। दूसरी ओर, सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। हत्यारों ने उससे बुरी तरह से पीटा होगा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।