रफ्तार का कहर : बक्सर में अलग-अलग दो जगहों पर बाइक दुर्घटना में तीन की मौत

मंगलवार की रात अलग-अलग हुई दो बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गईं। तीनो को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर एक मिश्रा ने बताया कि मरने वालों में उपेंद्र यादव पिता विश्वनाथ यादव, जिनकी डेथ हो गई थी। जब उन्हें अस्पताल लाया गया था। जो सिसौडा़ के रहने वाले थे।

रफ्तार का कहर : बक्सर में अलग-अलग दो जगहों पर बाइक दुर्घटना में तीन की मौत

केटी न्यूज/ बक्सर

मंगलवार की रात अलग-अलग हुई दो बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गईं। तीनो को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर एक मिश्रा ने बताया कि मरने वालों में उपेंद्र यादव पिता विश्वनाथ यादव, जिनकी डेथ हो गई थी। जब उन्हें अस्पताल लाया गया था। जो सिसौडा़ के रहने वाले थे। जिनकी मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं दूसरे विवेक कुमार इनकी उम्र लगभग 22 वर्ष पिता अरविंद चौधरी ,जो हरपुर गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों की आपस में मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी। विवेक को जब अस्पताल लाया गया तो स्थिति उनकी काफी खराब थी। इनके सर में काफी चोट लगा हुआ था। इलाज के दौरान इनका दो-तीन मिनट में ही मृत्यु हो गई। वहीं तीसरे व्यक्ति रोहित कुमार जो लालगंज के रहने वाले थे। इन्हें पुलिस लाई थी। इनकी भी मृत्यु लगभग हो चुकी थी। इनका भी मोटरसाइकिल से ही दुर्घटना हुआ था। लोग बता रहे थे कि इटाढी रोड में वास्तु विहार के आसपास इनकी दुर्घटना हुई थी। 

     वही घटनास्थल पर मौजूद मुफस्सिल थाना के एस आई बबलू चौधरी ने बताया कि इटाढी रोड में एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें तीन व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है पोस्टमार्टम के लिए हम लोग ले जा रहे हैं। जो एक विवेक कुमार इटाढी थाना क्षेत्र के हैं। दूसरे उपेंद्र यादव धनसोई थाना क्षेत्र के है। और तीसरे रोहित कुमार (मनई यादव) है जो लालगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के है।

     वही कृष्णानंद यादव ने बताया कि लालगंज मनई यादव जो इस्माइलपुर से न्योता करके वापस आ रहे थे। इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है। इनकी शादी हो गई थी। इनके दो बच्चे भी हैं ‌।