Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

बाइक समेत नहर चाट में डूबने से एक युवक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के परमडीह पुल के पास केसठ राजवाहा नहर चाट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक बाइक समेत चाट में गिर गया था।

बाइक समेत नहर चाट में डूबने से एक युवक की मौत
फाइल फोटो

केटी न्यूज़। नावानगर 

स्थानीय थाना क्षेत्र के परमडीह पुल के पास केसठ राजवाहा नहर चाट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक बाइक समेत चाट में गिर गया था। जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई थी। घटना गुरुवार आधी रात्रि की बताई जाती है।

बाइक समेत नहर चाट में डूबने से एक युवक की मौत

मृतक की पहचान रोहतास जिला के दिनारा थाना अंतर्गत मानस ओपी के रुपी गांव निवासी 22 वर्षीय हरिज्ञान कुमार के रुप में हुई है। इधर युवक की शव को पुलिस ने नहर चाट से बाहर निकाल अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक बाइक पर सवार होकर नहर मार्ग से गुजर रहा होगा।

बाइक समेत नहर चाट में डूबने से एक युवक की मौत

तभी अनियंत्रित होकर बाइक समेत युवक नहर चाट में गिर गया होगा। चूंकि युवक बाइक से नीचे दबा हुआ था। शुक्रवार की सुबह नहर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को नहर चाट से बाहर निकाल उसकी पहचान की। साथ ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को

बाइक समेत नहर चाट में डूबने से एक युवक की मौत

देने के साथ आगे की प्रक्रिया में जुट गई थी। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक की मौत डूबने से होने की प्रतिक हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने थाना में किसी तरह की आवेदन नहीं दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।