Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

सड़क दुघर्टना में सिपाही की मौत

सड़क दुघर्टना में सिपाही की मौत

- डियूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा एसपी कार्यालय में तैनात था विक्रांत

केटी न्यूज/ बक्सर

सड़क दुघर्टना में सिपाही की मौत हो गई। सोमवार की देर रात जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुघर्टना दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के बक्सर - इटाढ़ी मार्ग स्थित स्थित हुकहां गांव के समीप बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने ईलाज के लिए सदर अस्पातल लेकर आई। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वराणसी ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया।

जहां ईलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। वहीं दुघर्टना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन जप्त कर लिया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया शहीद सिपाही रोहतास जिला निवासी विक्रांत भारती है। वह एसपी कार्यालय में तैनात था। डियूटी से लौटने के दौरान यह दुघर्टना हुई है। जिसमें उसकी मौत हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।