Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

ओवरलोड ट्रक से टकरा टूटी पेड़ की सूखी टहनी, किशोर जख्मी

गुरूवार की सुबह नया भोजपुर स्थित पकवा इनार पर एक अप्रत्याशित घटना में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

ओवरलोड ट्रक से टकरा टूटी पेड़ की सूखी टहनी, किशोर जख्मी

केटी न्यूज/डुमरांव

गुरूवार की सुबह नया भोजपुर स्थित पकवा इनार पर एक अप्रत्याशित घटना में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया है। जख्मी किशोर की पहचान नया भोजपुर निवासी मो. जाहिद के 17 वर्षीय पुत्र राशिद खां के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार राशिद के पिता पकवा इनार के पास बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाते है। सुबह करीब 10 बजे राशिद अपने पिता को नाश्ता पहुंचाने साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह दुकान के पास पहंुचा कि चोकर लदी एक ट्रक वहां से गुजरने लगी। ट्रक पर चोकर की बोरियां ओवरलोड थी, जिससे टकरा एक पेड़ की सूखी डाली टूटकर रशिद पर गिर गई तथा वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर के सर व कमर में गंभीर चोटें आई है। डॉक्टरों ने उसे सिटी स्कैन कराने के लिए रेफर किया है। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने जख्मी किशोर को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही ट्रक को घेेर चालक व खलासी को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वही, नया भोजपुर ओपी पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लाई। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक व खलासी को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।