Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सांढ़ के हमले में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी

सांढ़ के हमले में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी

केटी न्यूज/ नावानगर

सोनवर्षा के एक बागीचा के पास सोमवार की शाम आवारा सांढ़ ने एक अधेड़ पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अधेड़ सोनवर्षा निवासी इलाहिद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जख्मी को परिजनों ने सोनवर्षा में प्राथमिक उपचार के बाद आरा ले गए, जहां चिकित्सक ने अधेड़ की चिंताजनक स्थिति को देखकर पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अधेड़ बागीचा के पास अपने घर के आगे बैठा हुआ था,

सांढ़ के हमले में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी

तभी सांढ़ वहां पहुंच अधेड़ पर हमला कर दिया। सांढ़ ने सींग लगाकर अधेड़ को एक बार पटका, फिर सीना में सिंग से वार किया। जिससे सीना फट गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सांढ़ के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। पहले भी यह सांढ़ तीन-चार लोगों पर हमला कर चुका है। जिसमें लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए थे।

सांढ़ के हमले में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी

इस बार की घटना से सोनवर्षा के लोगों में भय व्याप्त है। खासकर लोग अपने घर के महिलओं व बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस सांढ़ को पकड़ आबादी से दूर जंगल में छोड़ने की गुहार लगाई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।