Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति रेफर

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति रेफर

केटी न्यूज/नावानगर 

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति रेफर

नावानगर थाना क्षेत्र के पचधरवा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठी महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं बाइक चालक महिला का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे डॉक्टरो ने बक्सर रेफर कर दिया। मृतका की पहचान बिक्रमगंज निवासी प्रतिमा मिश्रा के रूप में हुई है जबकि जख्मी पति रविभूषण मिश्रा बताया जाता है।

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति रेफर

बताया जाता है कि दंपति बाइक पर सवार होकर इटाढ़ी से बिक्रमगंज आ रहा था। इसी दौरान रूपसागर पचधरवा पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सड़क पर जा गिरी और सिर में अत्यधिक चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी जबकि जख्मी पति को राहगीरों की मदद से अस्पताल लाया गया,

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति रेफर

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार पर उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।