बारिश से धंसी सड़क की पटरी, सीमेंट से लदा बल्कर ट्रेलर पलटा; चालक-खलासी का नहीं चला पता

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के गोपालडेरा के समीप सोमवार दोपहर एक सीमेंट से लदा बल्कर ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलटा मिला, जबकि चालक और खलासी मौके से गायब थे।

बारिश से धंसी सड़क की पटरी, सीमेंट से लदा बल्कर ट्रेलर पलटा; चालक-खलासी का नहीं चला पता

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के गोपालडेरा के समीप सोमवार दोपहर एक सीमेंट से लदा बल्कर ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलटा मिला, जबकि चालक और खलासी मौके से गायब थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर बक्सर से आरा की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क की पटरी काफी कमजोर हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोका था। इसी दौरान मिट्टी धंस जाने से भारी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर पलट गया।

घटनास्थल पर सड़क किनारे धंसी हुई जमीन इस संभावना की पुष्टि करती दिखाई दे रही है।सूचना मिलने पर नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक और खलासी वहां से जा चुके थे। ट्रेलर को लॉक कर छोड़ दिया गया था। पुलिस का अनुमान है कि चालक और खलासी सुरक्षित बाहर निकलने के बाद किसी कारणवश वहां से चले गए। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वे भोजन बनाने अथवा विश्राम के लिए वाहन रोककर नीचे उतरे थे, तभी मिट्टी धंसने से यह हादसा हो गया।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रेलर के मालिक, चालक और खलासी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया वाहन को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही लगातार बारिश के दौरान सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से उत्पन्न होने वाले खतरे को लेकर भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई जा रही है।