जंतर-मंतर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला, जनता देगी जवाब : पप्पू यादव

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज की राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

जंतर-मंतर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला, जनता देगी जवाब : पप्पू यादव

केटी न्यूज/केसठ। 

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज की राष्ट्रीय जनता दल  के वरिष्ठ नेता एवं डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।पप्पू यादव ने जारी बयान में कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में सरकार जनता की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और उसकी आवाज को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असहमति की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।राजद नेता ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा आम जनता, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में राजद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी तथा जनता भी समय आने पर इसका जवाब देगी।