Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जयशंकर राय उर्फ बंगा राय, पिता स्व. विंध्याचल राय, के रूप में हुई है।

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

-- राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव की है घटना, खेत में लगे धान के बिचड़े की पटवन करने गया था किसान

केटी न्यूज/राजपुर  

थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जयशंकर राय उर्फ बंगा राय, पिता स्व. विंध्याचल राय, के रूप में हुई है।

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयशंकर राय अपने खेत में धान के बिचड़े की पटवन (सिंचाई) करने गए थे। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने बोरिंग मशीन का स्टार्टर ऑन किया, अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे विद्युत प्रवाह उत्पन्न हो गया और वे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। उस समय खेत में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

कुछ देर बाद जब ग्रामीण और परिजन पहुंचे, तो उन्हें अचेतावस्था में देख तुरंत उन्हें एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया।

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

गांव के मुखिया शमीम अंसारी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है। गौरतलब हो कि इन दिनों धान के बिचड़े डालने का समय चल रहा है। ऐसे में किसान ट्यूबवेल के सहारे  बिचड़ों की सिंचाईं कर रहे है, ताकी बिचड़ा सुरक्षित रहे, लेकिन इसी प्रयास में एक किसान की जान चली गई। घटना के बाद से पूरे गांव में जहां मायूशी छाई है, वहीं किसानों में भय व्याप्त है।

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पसरा मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।