Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में लगी आग, चालक समेत तीन झुलसे

दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में लगी आग, चालक समेत तीन झुलसे

- देवरिया से बालू लादने संदेश जा रही थी ट्रक, एनएच 922 पर लेवाड़ के पास हुई दुर्घटना

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में लगी आग, चालक समेत तीन झुलसे

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर लेवाड़ गांव के पास एक ट्रक के इंजन व केबिन में आग लग जाने से उसमें सवार चालक व सह चालक समेत कुल तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए है। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। वही बाद में आए परिजनों ने उन्हें वहां से रेफर करा गोरखपुर ले गए है।

दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में लगी आग, चालक समेत तीन झुलसे

घटना सोमवार की अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। झुलसने वालों में यूपी के देविरया जिला निवासी ट्रक चालक अब्दूल मनान, सह चालक तबरेज अंसारी व एक अन्य इबरार अंसारी शामिल है। तीनों उक्त ट्रक से रविवार की शाम ही देवरिया से भोजपुर जिले के संदेश में बालू लादने के लिए चले थे कि लेवाड़ के पास दुर्घटना के शिकार हो गए।

दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में लगी आग, चालक समेत तीन झुलसे

पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक ने बताया है कि वह जैसे ही लेवाड़ के पास पहुंचा कि एक दूसरा ट्रक चालक अपने ट्रक को बैक करने के प्रयास में मेरी ट्रक में टक्कर मार दिया, जिससे इंजन व केबिन में आग लग गया। हमलोग कुछ समझते तथा केबिन से निकलने का प्रयास करते तबतक आग की लपटों से झुलस गए थे। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से झुलसे है,

दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में लगी आग, चालक समेत तीन झुलसे

जबकि ट्रक भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रक में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।