Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नव वर्ष का जश्न मना लौट रहे युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

नव वर्ष पर मध्य रात्रि एक भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा नया भोजपुर ओपी अंतर्गत प्रताप सागर के समीप एनएच 922 की है।

नव वर्ष का जश्न मना लौट रहे युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/डुमरांव 

नव वर्ष पर मध्य रात्रि एक भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा नया भोजपुर ओपी अंतर्गत प्रताप सागर के समीप एनएच 922 की है। 

मृतकों की पहचान स्वप्निल प्रवाल और अमित कुमार के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है तथा दोनों प्रताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल में ही रहते थे। घटना के बाद से अस्पताल परिसर में मातम पसरा है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक नववर्ष की पार्टी करने नवडेरा के समीप किसी होटल में गए थे। होटल में खाना खा पीकर दोनों एनएच के उतरी लेन से लौट रहे थे, इसी दौरान प्रतापसागर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना मध्य रात्रि एक से दो बजे के बीच की है।

इसकी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर ओपी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।