Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए कर रहे हैं "सेल ब्लॉक पार्टी"

नया साल शुरू हो गया है। ऐसे में इन युवाओं को नशा कर हुड़ दंग से दूर रहने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी चेतावनी जारी की है, जिस पढ़कर लोग हंसते-हंसते पागल हो रहे और खूब मजे ले रहे।

राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए कर रहे हैं "सेल ब्लॉक पार्टी"
Delhi Police

केटी न्यूज़/दिल्ली

नया साल शुरू हो गया है। ऐसे में इन युवाओं को नशा कर हुड़ दंग से दूर रहने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी चेतावनी जारी की है, जिस पढ़कर लोग हंसते-हंसते पागल हो रहे और खूब मजे ले रहे।

राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए कर रहे हैं "सेल ब्लॉक पार्टी"

नए साल की पूर्व संध्या और पार्टियों की रात से पहले, दिल्ली पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों और उपद्रवियों को चेतावनी देने के लिए एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट डाली है। पोस्ट में दिल्ली पुलिस की ओर कहा गया है कि राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए "सेल ब्लॉक पार्टी" आयोजित करने जा रहे हैं। पोस्ट का कैप्शन भी कमाल का लिखा। कैप्शन दिया गया कि जब आप अपनी रिहाई तक के दिनों की गिनती कर सकते हैं तो उल्टी गिनती की क्या जरूरत है।

राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए कर रहे हैं "सेल ब्लॉक पार्टी"

पोस्ट में लिखा गया कि दिल्ली पुलिस नए साल की बधाई देती है। इस मौके पर हुड़दंगई करने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस "सेल ब्लॉक पार्टी" आयोजित कर रहे हैं। इस पार्टी के ओपनिंग परफॉर्मर 'ब्रेथएनलाइजर' हैं। डीजे 'बक्कल बेल्ट, सेफ्टी फर्स्ट और डिफेंस ड्राइवर्स बैंड और अन्य' बजाएंगे।

राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए कर रहे हैं "सेल ब्लॉक पार्टी"

आगे लिखा गया कि सभी के लिए वीआईपी लांज की व्यवस्था भी की है। यहां बैठने के लिए जेल की व्यवस्था ही की  गई है। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन की भी व्यवस्था भी बताई। कहा गया कि लाल और नीली बत्ती वाली सभी एसयूवी गाड़ियां आपके ट्रांसपोर्टेशन के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा, सिनेमेटोग्राफी स्पीड कैमरे के जरिए की जाएगी। आगे कहा गया कि अगर आपको कोई इस पार्टी में आने वाला दिख जाए तो बस 112 नंबर पर कॉल करें और हमारे साथ मजे करें। पोस्ट में जगह भी बताई गई, जो कि नजदीकी पुलिस स्टेशन बताया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।