Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

निर्मला सीतारमण ने दिए बिहार को कई तोहफ़े,बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का बनाया जाएगा पुल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट पेश किया जिसमें बिहार को कई तोहफे दिए जाने का ऐलान किया है।

निर्मला सीतारमण ने दिए बिहार को कई तोहफ़े,बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का  बनाया जाएगा पुल
Nirmala Sitharaman

केटी न्यूज़/बिहार

केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट पेश किया जिसमें बिहार को कई तोहफे दिए जाने का ऐलान किया है।बिहार को भले ही विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट में कई तोहफे दिए हैं।केंद्र सरकार की ओर से बजट में बिहार 4 नए एक्सप्रेस-वे बनाने के प्रस्ताव दिए हैं।आम बजट में बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है।

निर्मला सीतारमण ने दिए बिहार को कई तोहफ़े,बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का  बनाया जाएगा पुल

वित्त मंत्री ने कहा कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर केंद्र सरकार बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी।इससे पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम की भी स्थापना होगी और एयरपोर्ट भी बनेंगे। पूर्वी राज्यों में पूर्वोदय प्लान लॉन्च होगा।इससे पहले सोमवार को केंद्र सरकार ने साफ कर दिया था कि मौजूदा प्रावधानों के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। सरकार बाढ़ से निपटने के लिए बिहार को 11, 500 करोड़ रुपये देगी।

निर्मला सीतारमण ने दिए बिहार को कई तोहफ़े,बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का  बनाया जाएगा पुल

केंद्र सरकार ने काशी की तर्ज पर बिहार के गया में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का निर्माण करने का फैसला किया है। राजगीर का व्यापक विकास किया जाएगा।बिहार में नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में केंद्र सरकार सहयोग करेगी।पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेस वे बनाने के लिए केंद्र सरकार ने फंड देने का ऐलान किया है।बोधगया से राजगीर, वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाईवे बनेगा।बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का एक पुल भी बनाया जाएगा।इसके अलावा बक्सर से भागलपुर के बीच हाईवे बनाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।