Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हो गया आपका गैस सिलेंडर

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में त्योहारों की भरमार है। त्योहार के महीने में आम आदमी की जेब पर खर्चा बढ़ता है। इसी महीने की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ गए हैं।

त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हो गया आपका गैस सिलेंडर
Gas cylinder

केटी न्यूज़/दिल्ली

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में त्योहारों की भरमार है। त्योहार के महीने में आम आदमी की जेब पर खर्चा बढ़ता है। इसी महीने की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर 2024 से देश भर में प्रभावी हो गए हैं। नवरात्रि से ठीक पहले तेल कंपनियों ने भी गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी कर दी है। 

त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हो गया आपका गैस सिलेंडर

नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपए से बढ़कर 1740 रुपए हो गए हैं वहीं कोलकाता में 1802.50 रुपए से बढ़कर 1850.50 रुपए, मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपए में मिलेंगे जबकि चेन्नई में 19 किलोग्राम का सिलेंडर का दाम 1903 रुपए हो गए हैं।1 अक्टूबर से नया रेट पूरे देश में लागू हो गया।

त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हो गया आपका गैस सिलेंडर

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। सिर्फ ब्लू कलर वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं लेकिन इसका असर बाहर खाना खाने वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा। सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे पर खाना खाना महंगा पड़ सकता है।अक्टूबर महीने को मिलाकार देखें तो पिछले तीन महीने में सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट पहले की तरह ही है। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।