Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हाय-हाय गर्मी से सड़क फ़टी

यूपी के संभल में रविवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई।गर्मी ने इतना कहर मचा रखा है की सड़क ही फट गई।

हाय-हाय गर्मी से सड़क फ़टी
Accident

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

अभी तक आप सब ने बादल फटा, फोन फटा ये सब सुना होगा।आज इस खबर में हम आपको ऐसा बतायेंगे की आप चौक जायेंगे।यूपी के संभल में रविवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई।गर्मी ने इतना कहर मचा रखा है की सड़क ही फट गई।तेज धमाके के साथ आरसीसी सड़क फटने की घटना ने सबको हैरत में डाल दिया।सड़क फटने के बाद जमीन से करीब 6 इंच से ज्यादा ऊपर उठ गई है।सड़क फटने की ये घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

हाय-हाय गर्मी से सड़क फ़टी

जिस वक्त सड़क तेज आवाज के साथ फटी , गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था।जिस कारण बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे के बाद से आसपास के लोग दहशत में हैं। सड़क फटने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी घटना के कारण जानने के लिए जांच की बात बोल रहे हैं। संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सुनील प्रकाश ने बताया कि आवाज के साथ सड़क फटने का मामला संज्ञान में आया है। जेई को भेजकर जांच कराई है रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जांच की लिए बात कर रहे हैं।

हाय-हाय गर्मी से सड़क फ़टी

सड़क फटने का ये मामला संभल जिले के थाना राजपुरा के गवां-अनूपशहर मार्ग का है। दोपहर में अचानक आरसीसी की सड़क आवाज के साथ फटी तो राहगीर और आसपास के दुकानदार सहम गए। कुछ देर तक कोई भी समझ नहीं सका कि आखिर क्या हुआ। लोग इस घटना को भीषण गर्मी की वजह मान रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने बताया कि सड़क की अवधि 5 वर्ष है। सड़क कैसे फटी, जांच कराई जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।