Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मिला दीवाली का बड़ा तोहफा

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी और दिवाली बोनस को जारी कर दिया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाईकर्मियों को बधाई दी।

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को  मिला दीवाली का बड़ा तोहफा
MCD

केटी न्यूज़/दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों की सैलरी जो 7 नवंबर तक आने वाली थी, वो अब 31 अक्टूबर तक ही जारी कर दी गई है।इसके साथ ही, सरकार ने एमसीडी कर्मचारियों के लिए 23 करोड़ रुपये का बोनस भी जारी किया है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से MCD में किसी को समय से सैलरी नहीं मिलती थी। बीजेपी के समय में 6-6 महीनों में सैलरी मिलती थी। 

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को  मिला दीवाली का बड़ा तोहफा

केजरीवाल ने कहा कि 18 साल बाद किसी को समय से सैलरी मिल रही है। 2 साल से MCD में हमारी सरकार है। अब सैलरी के लिए हड़ताल नहीं करनी पड़ती है, समय से सैलरी मिल रही है। दिवाली को देखते हुए 64000 सफाई कर्मचारियों को समय से पहले सैलरी और बोनस भी उनके बैंक अकाउंट में पहुंच गया है। दिल्ली वालों ने एक ईमानदारी वाली सरकार बनाई, उस वजह से ये सब हो पा रहा है।

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को  मिला दीवाली का बड़ा तोहफा

अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों के वेतन और बोनस के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, दिल्ली नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।पिछले 18 वर्षों में पहली बार उनकी सैलरी महीने के खत्म होने से पहले मिल रही है।पहले तनख्वाह मिलने में महीनों की देरी होती थी, लेकिन अब यह समय पर मिल रही है। इस बार, एमसीडी ने दिवाली के पहले ही सैलरी और बोनस जारी किया है, ताकि सभी सफाई कर्मचारी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दिवाली मना सकें। मैं सभी सफाईकर्मियों और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।