Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान

गुरुवार की सुबह भारतीय फुटबॉल सुनील छेत्री ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान
Sunil Chhetri

केटी न्यूज़/दिल्ली

गुरुवार की सुबह भारतीय फुटबॉल सुनील छेत्री ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके छेत्री ने ऐलान किया कि वह इस खेल को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं।छेत्री ने बताया कि कुवैत के खिलाफ छह जून को होने वाला फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा।

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान

सुनील छेत्री ने भारत के लिए अंडर-20 और अंडर-23 टीमों के साथ अपनी पहचान बनाई थी। साल 2005 में सीनियर टीम में उनका डेब्यू हुआ था। बाईचुंग भूटिया के बाद उन्होंने टीम की कमान और मैदान पर अटैक की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्होंने भारत के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए हैं। वह अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के टॉप 4 फुटबॉलर्स में शामिल हैं।

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान

सुनील छेत्री की पोस्ट पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे भाई, हमें तुम पर गर्व है।' छेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। फैंस अपने स्टार कप्तान को उनके बेहतरीन करियर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान

सुनील छेत्री ने 10 मिनट लंबा वीडियो शेयर करके अपनी भावनाएं व्यक्त किए।छेत्री ने वीडियो में बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार को इसके बारे में बताया तो वह भी भावुक हो गए।उन्होंने कहा, 'मैंने अपने माता-पिता और पत्नी को सबसे पहले इस फैसले के बारे में बताया।मेरे पिता खुश थे लेकिन मेरी मां और पत्नी रोने लगी। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे हमेशा कहते थे कि मुझे खेलते हुए देखकर आप बहुत दबाव महसूस करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मैं अब भारत के लिए कभी नहीं खेलूंगा तो रो क्यों रहे हो। उनके पास इसका जवाब नहीं था।

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान

छेत्री ने आगे कहा, 'मैं कुछ विवादित बात कहूं। मुझे नहीं लगता कि इस देश में किसी भी खिलाड़ी को इतना प्यार मिला है जितना फैंस ने मुझे दिया है। मैं सबसे ज्यादा लाड़ला रहा हूं।' छेत्री ने आगे कहा कि वह चाहते थे कि उनका बेटा उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखे। उसे पता हो कि उसके पिता ने करियर में क्या किया है। छेत्री ने खुद को एक बहुत किस्मतवाला और मेहनती फुटबॉल खिलाड़ी बताया

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।