Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पीएम मोदी के हाथ में छात्रों ने बांधी ये खास राखी

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है।

पीएम मोदी के हाथ में छात्रों ने बांधी ये खास राखी
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा,समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।

पीएम मोदी के हाथ में छात्रों ने बांधी ये खास राखी

इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी है। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें उनकी दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं।स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी हैं। उसमें 'एक पेड़ मां के नाम' का संदेश लिखा हुआ है। 

पीएम मोदी के हाथ में छात्रों ने बांधी ये खास राखी

पीएम मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया है। यह मां और धरती माता के प्रति जन-सम्मान का प्रकटीकरण है। देश का हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है।इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार को लेकर हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती है। भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।