Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में कराया भर्ती

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया।

लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में कराया भर्ती
LK Advani

केटी न्यूज़/दिल्ली

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया।कल रात उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।उनके परिवार के मुताबिक आडवाणी को ओल्ड एज संबंधित प्रॉब्लम की वजह से अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं ,इसलिए उनका समय-समय पर घर पर ही चेकअप किया जाता है।  

लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में कराया भर्ती

आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात करके आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी फोन पर बात की।लालकृष्ण आडवाणी ने 1998 से 2004 तक देश के गृहमंत्री और 2002 से 2004 तक उपप्रधान मंत्री के रूप में काम किया है। वो बीजेपी के सह-संस्थापकों में से एक हैं और 2009 के आम चुनाव के दौरान पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार थे।

लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में कराया भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।