Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की देखे लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 9 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की देखे लिस्ट
Accident

केटी न्यूज़/दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 9 लोगों की मौत हुई है। यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। इस घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित हो रहे थे। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की देखे लिस्ट

बताया जा रहा है कि, विशेष ट्रेन की घोषणा के कारण रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। जांच रिपोर्ट और स्थिति से परिचित सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ रही थी। हालात यह थे कि एक घंटे के अंदर 1500 टिकट खरीदे जा रहे थे। बड़ी संख्या में भीड़ महाकुंभ जाने वालों की थी जबकि प्रयागराज जाने वालीं दो स्पेशल ट्रेनें देरी से चल रही थी। ऐसे में रेलवे ने एक और प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया और प्लेटफॉर्म नंबर 16 से जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में अन्य प्लेटफॉर्म पर इंतजार में बैठे लोग स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर जाने के लिए भागने की कोशिश करने लगे।स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका।रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस ने घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की देखे लिस्ट

इस घटना को लेकर सीपीआरओ उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर ने बताया कि घटना किस वजह से हुई। उन्होंने कहा, प्लेटफार्म 14 पर पटना और 15 पर जम्मू जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर थी। प्लेटफॉर्म 14 और 15 के बीच फुटओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति फिसलकर गिर गया और फिर भगदड़ मच गई। हालांकि, उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की देखे लिस्ट

बिहार के मृतकों की पूरी लिस्ट यहां देखें 

1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार 

2 . पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

3 . ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

4 . सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार 

5 . कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

6 . विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

7 . नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार

8 . शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

9 . पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।