नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में नया भोजपुर की महिला की दर्दनाक मौत,मगध से आना था गांव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में नया भोजपुर की महिला की मौत हो गयी है। इसकी जानकारी फोन पर मृतक के बेटे अनुभव सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि वे लोग नोएड़ा एक्सटेंशन इलाके में रहते है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में नया भोजपुर की महिला की दर्दनाक मौत,मगध से आना था गांव
मृतका आशा देवी की फाइल फोटो व नया भोजपुर में सूचना के बाद पसरा सन्नाटा

सिमरी अंचल के राजपुर गांव में भगीना की 17 फरवरी को शादी में शामिल होने के लिए निकले मां-बेटा 

केटी न्यूज/बक्सर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में नया भोजपुर की महिला की मौत हो गयी है। इसकी जानकारी फोन पर मृतक के बेटे अनुभव सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि वे लोग नोएड़ा एक्सटेंशन इलाके में  रहते है। मां के साथ गांव बक्सर जिले के नया भोजपुर आने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहीं से मगध एक्सप्रेस पकड़ कर डुमरांव स्टेशन जाना था। उी दौरान अचानक भगदड़ हो गयी। जिसमें मेरी मां आशा देवी पति स्वर्गीय रविन्द्र सहाय की मौत हो गयी। मृतका आशा देवी अपने छोटे बेटे अनुभव सहाय के साथ सिमरी अंचल के राजापुर गांव में 17 फरवरी को भगीना दीपेश श्रीवास्तव पिता ओम प्रकाश श्रीवास्तव की शादी में शामिल होने गांव आ रहे थे।

घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। अनुभव ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद वे मां की शव को लेकर नोएड़ा अवास पर आ गये है। अंतिम संस्कार के लिए बड़े भाई अनुप श्रीवास्तव का इंतजार हो रहा है। मां की मौत के कारण  अनुभव बात करने में अस्मर्थता जतायी। वहीं आशा देवी के मौत की सूचना के बाद गांव के रिश्तेदारों व परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के रिश्तेदार विरेन्द्र सहाय ने बताया कि मृतका आशा देवी के दो बेटे है। एक अनुभव सहाय जो यूपी के नोएड़ा एक्सटेंशन में रहते है। वहीं बड़ा बेटा अनुप सहाय जो वराणसी में रहते है।