डुमरांव की समस्याओं पर विधानसभा में गूंजा स्वर, समाधान की उम्मीदें तेज
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी लंबे समय से लंबित जनसमस्याएं अब विधानसभा के पटल पर पहुंच गई हैं। क्षेत्र के विधायक द्वारा हालिया सत्र के दौरान स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों और आम जनता के बीच समाधान को लेकर नई उम्मीद जगी है। खासकर खिरौली इलाके में जलजमाव की गंभीर समस्या, डुमरांव बाईपास निर्माण में आ रही अड़चनें तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर जदयू के वरिष्ठ नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने डुमरांव विधायक की तारीफ की है।
-- खिरौली जलजमाव, बाईपास निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे उठे, जदयू नेता रवि उज्जवल ने की तारीफ
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी लंबे समय से लंबित जनसमस्याएं अब विधानसभा के पटल पर पहुंच गई हैं। क्षेत्र के विधायक द्वारा हालिया सत्र के दौरान स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों और आम जनता के बीच समाधान को लेकर नई उम्मीद जगी है। खासकर खिरौली इलाके में जलजमाव की गंभीर समस्या, डुमरांव बाईपास निर्माण में आ रही अड़चनें तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर जदयू के वरिष्ठ नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने डुमरांव विधायक की तारीफ की है।

बता दें कि खिरौली में जलजमाव की समस्या वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के कारण करोड़ की जमीन बर्बाद हो रही है तथा पिछले तीन-चार वर्षो से फसलो की बुआई नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार डुमरांव बाईपास का निर्माण कार्य विभिन्न कारणों से प्रभावित रहा है, जिससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ा है और लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इन मुद्दों को सदन में उठाए जाने को क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

जदयू नेता रवि उज्ज्वल ने विधायक की सक्रियता पर संतोष जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखना भी उतना ही आवश्यक है। उनका मानना है कि सदन में मामला उठने के बाद संबंधित विभागों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ेगा और समाधान की प्रक्रिया में तेजी आएगी।उनका कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन स्तर पर समन्वय बनाकर इन मुद्दों पर ठोस पहल की जाती है, तो डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वास्तविक राहत मिल सकती है। फिलहाल, क्षेत्र की जनता की निगाहें अब आगे की प्रशासनिक कार्रवाई और जमीनी स्तर पर होने वाले बदलावों पर टिकी हैं।